अस्पताल में ‘दबंगई’: ड्राइवर का तांडव, ओपीडी स्टाफ को पीटा और दिव्यांग का कान फाड़ा
मुजफ्फरनगर: स्वामी कल्याण देव राजकीय जिला चिकित्सालय की ओपीडी नंबर एक उस समय अखाड़ा बन गई, जब महिला अस्पताल के एक संविदा कर्मी ने खुद को ‘स्टाफ’ बताकर कानून और कतार दोनों को ठेंगा दिखाने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने न केवल ड्यूटी पर तैनात कर्मी के साथ मारपीट की, बल्कि बीच-बचाव…
