Home » मुजफ्फरनगर » गुड़ खांडसारी एसोसिएशन के मंत्री अंकित गर्ग समेत कई लोगों पर अवैध वसूली और रंगदारी का गंभीर आरोप, पुलिस को दी शिकायत

गुड़ खांडसारी एसोसिएशन के मंत्री अंकित गर्ग समेत कई लोगों पर अवैध वसूली और रंगदारी का गंभीर आरोप, पुलिस को दी शिकायत

Facebook
X
WhatsApp

मुजफ्फरनगर: नई मंडी थाना क्षेत्र स्थित कूकड़ा मंडी के एक व्यापारी ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाते हुए इलाके के कुछ प्रभावशाली लोगों और एसोसिएशन के पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित व्यापारी का आरोप है कि उनका शोषण करने, उन पर दबाव बनाने और लाखों रुपये की अवैध रंगदारी वसूलने की साजिश रची जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

कूकड़ा मंडी स्थित ‘मीनाक्षी ट्रेडिंग कंपनी’ के स्वामी शुभम मित्तल पुत्र राजेश मित्तल ने थाना प्रभारी, नई मंडी को एक शिकायती पत्र सौंपा है। शुभम मित्तल के अनुसार, उनकी फर्म पिछले 20 वर्षों से कूकड़ा मंडी में निष्पक्ष रूप से संचालित हो रही है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि कूकड़ा मंडी में ही स्थित मैसर्स अनिल कुमार के मालिक अंकित गर्ग, जो कि ‘गुड़ खांडसारी एसोसिएशन’ में मंत्री के पद पर कार्यरत हैं, उन्होंने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर एक गिरोह बना रखा है।

बड़े नेताओं और पदाधिकारियों से फोन करवाकर धमकी देने का आरोप

पीड़ित शुभम मित्तल ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि आरोपी अपना ऊंचा रसूख और प्रभाव दिखाकर पीड़ित पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अपनी बात मनवाने और ब्लैकमेल करने के लिए बड़े-बड़े नेताओं और एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से फोन करवाकर धमकियां दिलवाई जा रही हैं। पीड़ित कहना है कि उनसे लाखों रुपये की अवैध वसूली/रंगदारी मांगी जा रही है।

40 लाख रुपये के राजस्व चोरी के साक्ष्य मौजूद

शिकायती पत्र में व्यापारी शुभम मित्तल ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि अंकित गर्ग सरकार के राजस्व को भी चूना लगा रहे हैं। पीड़ित का दावा है कि आरोपियों पर लगभग 40 लाख रुपये की सरकारी कर/राजस्व चोरी (अधिरोपित) का मामला है, जिसके पक्के साक्ष्य (सबूत) उनके पास मौजूद हैं।

इन लोगों के नाम शिकायत में शामिल

पीड़ित व्यापारी के अनुसार इस पूरे षड्यंत्र में कई लोग शामिल हैं। इनमें अंकित गर्ग, शिवम सिंघल, हितेश (तपन) समेत 2-3 अन्य अज्ञात लोग शामिल है।

जान का खतरा, सुरक्षा की गुहार

पीड़ित व्यापारी शुभम मित्तल ने बताया कि लगातार मिल रही धमकियों और दबाव के कारण वे भारी मानसिक तनाव में हैं और उन्हें अपनी जान का खतरा सता रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी जान-माल की सुरक्षा की जाए। षड्यंत्रकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Gold and Silver price

Share Market