ईंट भट्टा मजदूरों का बड़ा आरोप, 718.13 रुपये की जगह कटौती कर दी जा रही मजदूरी, डीएम से लगाई न्याय की गुहार!
मुजफ्फरनगर: शनिवार को बुढ़ाना रोड स्थित ग्राम काकड़ा के एक ईंट भट्टे पर काम करने वाले दर्जनों मजदूर अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी (डीएम) कार्यालय पहुंचे। मजदूरों ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तय की गई न्यूनतम मजदूरी के बावजूद भट्टा मालिक उनका आर्थिक शोषण कर रहे हैं और उनकी गाढ़ी कमाई में…
