सपा में ‘लेटर वॉर’: ‘आका’ के इशारे पर चल रहे जिलाध्यक्ष, साजिद हसन का बड़ा हमला—”मैंने खुद छोड़ा था पद, जिलाध्यक्ष ने एक नेता के पास गिरवी रखी पार्टी”
मुजफ्फरनगर: जनपद की सियासत से इस वक्त की बड़ी और गर्मागर्म राजनीतिक खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के भीतर मचे घमासान और गुटबाजी की चिंगारी अब सरेआम सुलग उठी है। सपा के वरिष्ठ नेता साजिद हसन ने सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी के खिलाफ सीधा मोर्चा खोलते हुए उनके दावों की धज्जियाँ उड़ा दी…
