सफलता का उत्सव: पीएम श्री जेएनवी बघरा के बोर्ड टॉपर्स स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्ट: सोमित प्रजापति): पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बघरा के बहुउद्देशीय सभागार में मंगलवार को एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नवोदय विद्यालय समिति मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।…
