कांवड़ मार्ग पर मिलावटखोरों पर नकेल: FSDA की बड़ी कार्रवाई, ढाबों पर QR कोड और रेट लिस्ट अनिवार्य
मुजफ्फरनगर: सावन के पवित्र महीने में कांवड़ियों और आम जनता की सेहत से खिलवाड़ रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। उच्चाधिकारियों के सख्त आदेश पर आज कांवड़ मार्गों पर मौजूद सभी होटलों, ढाबों और रेहड़ी-पटरी वालों के खिलाफ एक सघन चेकिंग अभियान…
