स्कूल संचालकों का छलका दर्द: विभागीय दिक्कतों पर बुलाई महासंघ की बैठक, पुलिस और शिक्षा विभाग को दी समस्याओं की लिस्ट
मुजफ्फरनगर (रिपोर्ट: सोमित प्रजापति): तितावी क्षेत्र के मान्यता प्राप्त स्कूलों के संचालकों का प्रशासनिक और विभागीय दिक्कतों को लेकर दर्द छलक पड़ा। गुरुवार को बघरा के स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज में ‘संघर्षशील मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ’ के बैनर तले एक आपात बैठक बुलाई गई। सुरेश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में…
