‘छोटी-छोटी गईया’ और कथक की ताल से गूंजा होली चाइल्ड कॉलेज: जन्माष्टमी पर दिया गीता के कर्मयोग और मानवता का संदेश
मुजफ्फरनगर: होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा के सभागार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ भव्य रूप से आयोजित किया गया। भक्ति, भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। दीप प्रज्वलन के…
