Home » अपराध » किशोरी से दुष्कर्म और धर्मांतरण के दबाव का आरोप, स्वामी यशवीर महाराज ने पुलिस प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

किशोरी से दुष्कर्म और धर्मांतरण के दबाव का आरोप, स्वामी यशवीर महाराज ने पुलिस प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

Facebook
X
WhatsApp
*तितावी से सोनित प्रजापति की रिपोर्ट–

मुजफ्फरनगर: जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जसोई से एक गंभीर मामला सामने आया है। गांव के दो युवकों पर एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर, नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने और बाद में जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगा है।

आश्रम पहुंचे पीड़ित परिजन, स्वामी यशवीर महाराज से की मुलाकात:

घटना की जानकारी मिलने और सोशल मीडिया पर कथित वीडियो सामने आने के बाद पीड़िता का परिवार न्याय की गुहार लेकर बघरा स्थित योग साधना यशवीर आश्रम पहुंचा। परिवार ने पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज से मुलाकात कर अपनी आपबीती सुनाई।

स्वामी यशवीर महाराज ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि आरोपी पहले से शादीशुदा और बच्चों का पिता होने के बावजूद नाबालिग को डरा-धमकाकर निकाह और धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। साथ ही पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही थीं।

पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग:

स्वामी यशवीर महाराज ने मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा से इस मामले को तुरंत संज्ञान में लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं (पॉक्सो एक्ट एवं अन्य सुसंगत धाराओं) के तहत तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए। पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। स्वामी यशवीर महाराज ने समाज में इस तरह की घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि इस प्रकार के कृत्यों और प्रयासों का सामाजिक व कानूनी स्तर पर पूरी दृढ़ता के साथ विरोध किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Gold and Silver price

Share Market