Skip to content

November 19, 2026 5:30 pm

  • About Us
  • Contact Us
Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • Home
  • मुजफ्फरनगर
  • अपराध
  • राजनीति
  • स्पेशल
  • वीडियो
  • Home
  • मुजफ्फरनगर
  • अपराध
  • राजनीति
  • स्पेशल
  • वीडियो
  • Home
  • मुजफ्फरनगर
  • अपराध
  • राजनीति
  • स्पेशल
  • वीडियो
  • Home
  • मुजफ्फरनगर
  • अपराध
  • राजनीति
  • स्पेशल
  • वीडियो
Breaking News
ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, तथाकथित पत्रकार समेत कई लोगों पर केस दर्ज गुड़ खांडसारी एसोसिएशन के मंत्री अंकित गर्ग समेत कई लोगों पर अवैध वसूली और रंगदारी का गंभीर आरोप, पुलिस को दी शिकायत 20वें अंतर्राष्ट्रीय कला पर्व में मुजफ्फरनगर के कला आचार्य अमित कुमार ‘राष्ट्रीय युवा कला रत्न’ से सम्मानित न डॉक्टर, न अस्पताल… सड़क पर दौड़ती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT दिलशाद की सूझबूझ से सुरक्षित हुआ जन्म बस ने दूधिया को मारी जोरदार टक्कर, किशोर घायल, सड़क पर बहा क्विंटल भर दूध मुजफ्फरनगर: संधावली बाईपास पर मामूली बात बनी खूनी विवाद, साथियों ने अधेड़ को पीटा, 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया
Home » मुजफ्फरनगर » पुलिस का ‘साइबर ब्लास्ट’: तीन अलग-अलग मामलों में छह शातिर ठग दबोचे; एक करोड़ की डिजिटल ‘हनीट्रैप’ ठगी, 60 लाख की ‘बीमा डकैती’ और देशव्यापी ‘लोन माफिया’ का एक साथ भंडाफोड़!

पुलिस का ‘साइबर ब्लास्ट’: तीन अलग-अलग मामलों में छह शातिर ठग दबोचे; एक करोड़ की डिजिटल ‘हनीट्रैप’ ठगी, 60 लाख की ‘बीमा डकैती’ और देशव्यापी ‘लोन माफिया’ का एक साथ भंडाफोड़!

  • Picture of Vasu Prajapati Vasu Prajapati
  • June 26, 2026
  • 7:34 pm
Facebook
X
WhatsApp

मुजफ्फरनगर पुलिस और उसकी जांबाज साइबर क्राइम सेल ने ताबड़तोड़ एक्शन लेते हुए ठगी के तीन बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 6 शातिर आरोपियों को दबोचा है। इस महा-एक्शन में जहाँ एक तरफ 1 करोड़ से अधिक की ‘हनीट्रैप इनवेस्टमेंट’ ठगी का सनसनीखेज खुलासा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ बुजुर्ग महिला के 60 लाख रुपये के चेक पर डाका डालने वाले और फर्जी आईडी के दम पर देशव्यापी ‘जॉब-लोन’ फ्रॉड चलाने वाले गैंग भी घुटनों पर आ गए हैं।

मुजफ्फरनगर: जनपद में साइबर अपराधियों के साम्राज्य को नेस्तनाबूद करने के लिए पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा हंटर चलाया है। उत्तर प्रदेश शासन के अभियान के क्रम में, एसएसपी (SSP) संजय कुमार वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण और एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बैक-टू–बैक तीन बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल छह अंतर्राष्ट्रीय व अंतरराज्यीय ठगों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

इस महा-कार्रवाई में पुलिस ने फेसबुक पर ‘गीतिका कपूर’ बनकर 1 करोड़ रुपये से अधिक की ट्रेडिंग ठगी करने वाले, कूरियर से 60 लाख का चेक उड़ाने वाले और फर्जी आईडी पर सिम एक्टिवेट कर देश को ठगने वाले गिरोहों की कमर तोड़ दी है।

एक्शन नंबर 1: फेसबुक पर ‘गीतिका कपूर’ बन हुस्न के जाल में फंसाया, DGXC वेबसाइट पर लगा दी 1 करोड़ 1 लाख की चपत!

  • प्यार, विश्वास और फिर करोड़ों का डिजिटल डाका

ठगी का यह पहला मामला बेहद चौंकाने वाला है। पीड़ित को फेसबुक पर ‘गीतिका कपूर उर्फ जीजी’ नाम की एक प्रोफाइल से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी, विश्वास जीता गया और फिर भावनात्मक संबंध बनाकर पीड़ित को ‘DGXC’ नामक एक फर्जी वेबसाइट पर ऑनलाइन ट्रेडिंग और निवेश करने का लालच दिया गया। व्हाट्सएप ग्रुपों में फर्जी मुनाफे के स्क्रीनशॉट दिखाकर पीड़ित का ऐसा ब्रेनवॉश किया गया कि उसने अलग-अलग तारीखों में कुल ₹1,01,02,000 (1 करोड़ 1 लाख दो हजार रुपये) आरोपियों के बताए बैंक खातों में जमा कर दिए।

‘एंटी मनी लॉन्ड्रिंग’ के नाम पर और पैसे ऐंठने का खेल

वेबसाइट पर पीड़ित को करोड़ों का फर्जी मुनाफा तो दिख रहा था, लेकिन जब उसने पैसे निकालने (विड्रॉल) की कोशिश की, तो ठगों ने असली रंग दिखाया। आरोपियों ने “फाइनल वेरिफिकेशन”, “डेटा रिपेयरिंग” और “एंटी मनी लॉन्ड्रिंग Process” जैसी भारी-भरकम तकनीकी बातें कहकर और रुपयों की मांग शुरू कर दी। पीड़ित को जब ठगी का अहसास हुआ, तो मामला साइबर थाने पहुंचा। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए जम्मू-कश्मीर के जिला आरएसपुरा स्थित ग्राम बग्गा जन्ना निवासी आरोपी विक्रमजीत पुत्र केवल कृष्ण को दबोच लिया है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में सात आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं।

विदेशी महिला ‘सिरले’ और क्रिप्टो करेंसी का ‘कनेक्शन’

गिरफ्तार आरोपी विक्रमजीत ने कुबूल किया कि टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर ‘सिरले’ नाम की एक विदेशी महिला ने उसे 2% कमीशन का लालच देकर उसका बैंक खाता लिया था। खाते में आए पांच लाख रुपयों को निकालकर उसने कमीशन काटा और बाकी पैसों से जम्मू के ‘अरमान’ नाम के शख्स से USDT (क्रिप्टोकरेंसी) खरीदकर विदेशी महिला के स्कैनर वॉलेट में भेज दी। आरोपी के खातों पर देश भर से 1.95 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की तीन शिकायतें पहले से दर्ज हैं।

  • बड़ी राहत: पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए ठगी गई रकम में से ₹25,18,918.12 को फ्रीज करवा दिया है, जिसे पीड़ित के खाते में वापस कराने की कानूनी प्रक्रिया चल रही है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के पास से पूर्व में 06 मोबाइल, 02 लैपटॉप, 15 एटीएम कार्ड, 3 चेकबुक और 24 चेक समेत नगदी बरामद की थी।

एक्शन नंबर 2: कूरियर से गायब किया 60 लाख का बीमा चेक, नाम बदलकर खाते में लगाया; 3 शातिर दबोचे

  • बंद पॉलिसी के पैसे वापस पाने की चाहत में लगी चपत

दूसरा मामला साल 2019 से जुड़ा है। हरिद्वार निवासी सुमनलता ने बजाज आलियांज (BAJAJ ALLIANZ) में एक जीवन बीमा पॉलिसी ली थी। प्रीमियम न भर पाने के कारण उन्होंने पॉलिसी बंद कर जमा धनराशि वापस मांगी। कंपनी ने उनके हक के 60.37 लाख रुपये का मैच्योरिटी चेक जारी कर ‘ब्लू डार्ट कूरियर’ के जरिए भेजा। लेकिन, संगठित गिरोह ने कूरियर से ही उस चेक को गायब कर दिया।

बैंक खाते का नाम बदलकर किया फर्जीवाड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरोह ने मुजफ्फरनगर के बिरालसी की रहने वाली एक महिला के बैंक खाते में ‘नाम संशोधन’ (Name Modification) का फर्जी खेल खेला और 60 लाख से ज्यादा की रकम उस खाते में क्लियर करा दी। वहां से पैसे अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर निकाल लिए गए। इस मामले में पुलिस ने 21 जून को भी 3 आरोपी जेल भेजे थे।

अब पुलिस ने इस कूरियर चेक चोरी और धोखाधड़ी कांड में शामिल तीन और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पहला आरोपी अनिल कुमार चौहान पुत्र विजय सिंह चौहान निवासी ग्राम रजोहां, थाना रजबपुर, अमरोहा (हाल पता: गौर ग्रेजीसियस, थाना सिविल लाइंस, मुरादाबाद), दूसरा आरोपी सचिन पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी ग्राम माछरा भगवानपुर, हसनपुर, अमरोहा और तीसरा आरोपी जितेन्द्र कुमार उर्फ जितेश पुत्र चन्द्रपाल सिंह निवासी मौहल्ला जवाहरनगर, गजरौला, अमरोहा शामिल हैं। पुलिस ने इन तीनों के कब्जे से 01 चेक बुक और 02 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।

एक्शन नंबर 3: ‘प्रतिबिम्ब’ पोर्टल पर चमकी लोकेशन, फर्जी ID से ‘जॉब और लोन’ फ्रॉड चलाने वाले 2 सौदागर धरे गए

  • गृह मंत्रालय के पोर्टल से हुआ भंडाफोड़

तीसरे मामले में गृह मंत्रालय (भारत सरकार) के ऑनलाइन पोर्टल “प्रतिबिम्ब” की मदद ली गई। पोर्टल पर मुजफ्फरनगर क्षेत्र में कुछ संदिग्ध मोबाइल और IMEI नंबर रिफ्लेक्ट हुए। जांच करने पर पता चला कि इन नंबरों से जनता को लोन और नौकरी दिलाने के नाम पर कॉल की जा रही थी और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर मोटी रकम ठगी जा रही थी। इन नंबरों पर विभिन्न राज्यों से 16 साइबर अपराध की शिकायतें पहले से दर्ज थीं।

आईफोन-16 खंगाला तो खुला फर्जी आईडी का ‘डर्टी सीक्रेट’

साइबर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए मेरठ से इस फ्रॉड सिंडिकेट के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पहला आरोपी शाजेब पुत्र करीमूद्दीन निवासी श्यामनगर रोड, मेव गढ़ी, मजीद नगर, थाना लोहियानगर, मेरठ (हाल पता: फतेहउल्लापुर, मेरठ) और दूसरा आरोपी वकील पुत्र आशिक अली निवासी जाकिर हुसैन कॉलोनी, थाना लोहियानगर, मेरठ है। इन दोनों के पास से फर्जी आईडी पर चल रहे 02 मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद हुए हैं।

इन्होंने सुहैब नाम के साथी के साथ मिलकर ‘उमंग’ Iron ‘स्नेहा बंधन’ नाम की फर्जी फाइनेंस कंपनियां बनाई थीं। आरोपी वकील ने पैसों का लालच देकर आरोपी शाजेब की तस्वीरों का इस्तेमाल किया और ‘उमंग’ व ‘विशाल’ के नाम से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड व वोटर कार्ड तैयार किए, जिन पर फर्जी सिम एक्टिवेट कराए गए। आरोपी वकील के आईफोन-16 (iPhone-16) से फर्जी दस्तावेज, फीनो बैंक खातों के विवरण और फोनपे चैट्स के स्क्रीनशॉट जैसे तगड़े डिजिटल सबूत बरामद हुए हैं।

कामयाबी हासिल करने वाली जांबाज पुलिस टीम:

साइबर जगत के इन बड़े अपराधियों को घुटनों पर लाने में साइबर क्राइम थाने के प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह, कांस्टेबल रोबिन कसाना और मोहित कुमार की मुख्य और सराहनीय भूमिका रही है। पुलिस के इस बैक-टू-बैक महा-एक्शन की चारों तरफ जमकर तारीफ हो रही है।

Picture of Vasu Prajapati

Vasu Prajapati

वासु प्रजापति मूल रूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। इन्हें पत्रकारिता में 8 साल का अनुभव है। इन्होंने समाचार टुडे, अमर उजाला, दैनिक जागरण, टाइम्स नाउ नवभारत और जनवाणी जैसे प्रमुख हिंदी अखबारों और डिजिटल न्यूज़ चैनलों में अपनी सेवाएं दी हैं।
Picture of Vasu Prajapati

Vasu Prajapati

वासु प्रजापति मूल रूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। इन्हें पत्रकारिता में 8 साल का अनुभव है। इन्होंने समाचार टुडे, अमर उजाला, दैनिक जागरण, टाइम्स नाउ नवभारत और जनवाणी जैसे प्रमुख हिंदी अखबारों और डिजिटल न्यूज़ चैनलों में अपनी सेवाएं दी हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, तथाकथित पत्रकार समेत कई लोगों पर केस दर्ज

Vasu Prajapati October 26, 2026

गुड़ खांडसारी एसोसिएशन के मंत्री अंकित गर्ग समेत कई लोगों पर अवैध वसूली और रंगदारी का गंभीर आरोप, पुलिस को दी शिकायत

Vasu Prajapati October 14, 2026

20वें अंतर्राष्ट्रीय कला पर्व में मुजफ्फरनगर के कला आचार्य अमित कुमार ‘राष्ट्रीय युवा कला रत्न’ से सम्मानित

Vasu Prajapati October 6, 2026

न डॉक्टर, न अस्पताल… सड़क पर दौड़ती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT दिलशाद की सूझबूझ से सुरक्षित हुआ जन्म

Vasu Prajapati October 4, 2026

Gold and Silver price

Share Market

Stock Market Today by TradingView

Related Posts

ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, तथाकथित पत्रकार समेत कई लोगों पर केस दर्ज

Vasu Prajapati October 26, 2026

गुड़ खांडसारी एसोसिएशन के मंत्री अंकित गर्ग समेत कई लोगों पर अवैध वसूली और रंगदारी का गंभीर आरोप, पुलिस को दी शिकायत

Vasu Prajapati October 14, 2026

20वें अंतर्राष्ट्रीय कला पर्व में मुजफ्फरनगर के कला आचार्य अमित कुमार ‘राष्ट्रीय युवा कला रत्न’ से सम्मानित

Vasu Prajapati October 6, 2026

न डॉक्टर, न अस्पताल… सड़क पर दौड़ती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT दिलशाद की सूझबूझ से सुरक्षित हुआ जन्म

Vasu Prajapati October 4, 2026

Categories

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertisement With Us

Latest News

ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, तथाकथित पत्रकार समेत कई लोगों पर केस दर्ज

गुड़ खांडसारी एसोसिएशन के मंत्री अंकित गर्ग समेत कई लोगों पर अवैध वसूली और रंगदारी का गंभीर आरोप, पुलिस को दी शिकायत

20वें अंतर्राष्ट्रीय कला पर्व में मुजफ्फरनगर के कला आचार्य अमित कुमार ‘राष्ट्रीय युवा कला रत्न’ से सम्मानित

About Owner

  • Chief Editor : Vasu Prajapati
  • Contact Number : 7900740424
  • contact@ibharatdigital.com
Facebook X-twitter Youtube Instagram

© 2026 ibharatdigital – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

WhatsApp us