Home » मुजफ्फरनगर » ‘श्री शिव मूर्ति संचालक मण्डल’ के पंजीकरण में फर्जीवाड़े के आरोप, सहायक रजिस्ट्रार ने प्रबंधक को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

‘श्री शिव मूर्ति संचालक मण्डल’ के पंजीकरण में फर्जीवाड़े के आरोप, सहायक रजिस्ट्रार ने प्रबंधक को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Facebook
X
WhatsApp

मुजफ्फरनगर: शहर के हृदय स्थल प्रसिद्ध शिव मूर्ति चौक पर स्थापित शिव मूर्ति के अधिपत्य और समिति के पंजीकरण को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के मुजफ्फरनगर जिला कोषाध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा की शिकायत पर विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है। सहायक रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज तथा चिट्स, सहारनपुर मण्डल ने ‘श्री शिव मूर्ति संचालक मण्डल’ के प्रबंधक को नोटिस जारी कर साक्ष्यों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

श्री शिव मूर्ति संचालक मण्डल को जारी किया गया नोटिस।

क्या है पूरा मामला?

बसपा के जिला कोषाध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा ने नगर मजिस्ट्रेट, मुजफ्फरनगर को एक प्रार्थना-पत्र सौंपते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायती पत्र के अनुसार कई गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।

  • 1996 में धोखाधड़ी का आरोप: आरोप लगाया गया है कि वर्ष 1996 में फर्जी आधार पर विभाग को धोखा देकर ‘श्री शिव मूर्ति संचालन मण्डल’ समिति का पंजीकरण कराया गया था।
  • गलत हवाला देने का दावा: शिकायत में कहा गया है कि पंजीकरण कराते समय एस०डी० कॉलेज मार्केट में स्थापित शिव मूर्ति का हवाला देकर समिति बनाई गई और उसका अधिपत्य शिव मूर्ति चौक पर जमा दिया गया।
  • जांच की मांग: शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हो सकता है।

प्रशासनिक कार्रवाई और नोटिस

नगर मजिस्ट्रेट के पत्रांक 1530 (दिनांक 20.07.2026) के संदर्भ में सहायक रजिस्ट्रार (सहारनपुर) नीरज उर्फ यादवेन्द्र पाठक द्वारा ‘श्री शिव मूर्ति संचालक मण्डल’ के प्रबंधक शंकर स्वरूप बंसल (सनातन धर्म सभा भवन, निकट झांसी की रानी, मुजफ्फरनगर) को औपचारिक नोटिस भेजा गया है।

  • 27 अगस्त को होना होगा पेश: सहायक रजिस्ट्रार ने प्रबंधक को निर्देशित किया है कि वे शिकायती पत्र में उल्लेखित बिंदुओं के सापेक्ष अपनी आख्या (स्पष्टीकरण) तथा अभिलेखीय साक्ष्यों के साथ 27.08.2026 को दोपहर 01:00 बजे कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करें।
  • शिकायतकर्ता भी रहेंगे मौजूद: अग्रतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए शिकायतकर्ता सुशील कुमार शर्मा को भी उसी तिथि व समय पर उपस्थित रहकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है।

विभाग का कहना है कि दोनों पक्षों के साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद ही नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, शंकर स्वरूप का कहना है कि वह निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपना जवाब देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Gold and Silver price

Share Market