Home » मुजफ्फरनगर » ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, तथाकथित पत्रकार समेत कई लोगों पर केस दर्ज

ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, तथाकथित पत्रकार समेत कई लोगों पर केस दर्ज

Facebook
X
WhatsApp

मुज़फ्फरनगर: थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ब्लैकमेलिंग, अवैध वसूली और लगातार मानसिक प्रताड़ना से आहत होकर एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक के पुत्र करण कुमार की शिकायत पर पुलिस ने तीन दिन बाद मुज़फ्फरनगर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच एसएसआई नरेंद्र सिंह को सौंपी गई है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह घटना 23 अक्टूबर 2026 की है। मृतक बादल कुमार (पुत्र स्व. श्री शीतल प्रसाद, निवासी- खांजापुर, शहर कोतवाली, मुज़फ्फरनगर) के बेटे करण कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पिता को कुछ लोगों द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

आरोप है कि सनी वर्मा (पुत्र महावीर), उसकी पत्नी, और खुद को ‘रस्तम न्यूज़’ का तथाकथित पत्रकार निखिल द्वारा लगातार अवैध रूप से पैसों की मांग की जा रही थी और ब्लैकमेल किया जा रहा था। मकान के पुराने विवाद का भुगतान 14 नवंबर 2023 को ही पूरा हो जाने के बावजूद और कोर्ट में शपथ पत्र देने के बावजूद आरोपियों द्वारा 20 अक्टूबर 2026 को 3,50,000 रुपये की अवैध मांग की गई।

दुकान बंद कराने और झूठे केस में फंसाने की धमकी

तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि महावीर चौक पर शराब के ठेके के पास कैंटीन चलाने वाले सागर व निशांत ने मृतक की दुकान पर आकर उन्हें और उनके पिता को दुकान बंद कराने की धमकी दी थी। साथ ही, झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी से मृतक काफी मानसिक तनाव में आ गए थे।

छत पर जाकर गले में फंदा लगाया

लगातार जारी प्रताड़ना और धमकियों से परेशान होकर बादल कुमार ने 23 अक्टूबर 2026 को दिन में करीब 11:20 बजे अपने घर की छत पर जाकर गले में रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली।

नामजद आरोपी:

पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में कई आरोपियों के नाम शामिल हैं। इनमें सनी वर्मा पुत्र महावीर, सनी वर्मा की पत्नी, तथाकथित पत्रकार निखिल (रुस्तम  न्यूज़), सागर (निवासी- महावीर चौक, सिविल लाइंस, मुज़फ्फरनगर)  और निशांत (निवासी- महावीर चौक, सिविल लाइंस मुज़फ्फरनगर) शामिल है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Gold and Silver price

Share Market