Home » अपराध » …वैलेंटाइन डे की वो स्याह रात! कातिल बीवी ने BF के साथ मिलकर पति का किया काम तमाम, पढ़िए क्या है पूरा मामला

…वैलेंटाइन डे की वो स्याह रात! कातिल बीवी ने BF के साथ मिलकर पति का किया काम तमाम, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Facebook
X
WhatsApp

मुजफ्फरनगर: नगर कोतवाली क्षेत्र के मलीरा गांव में 14 फरवरी की रात एक ऐसी सनसनीखेज वारदात हुई, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। हत्या के बाद पति संदीप की लाश बोरे में ठूंसकर बाइक पर लादकर जंगल की ओर बढ़ी एक महिला… जिसका नाम मीनाक्षी है और वो कोई और नहीं, बल्कि संदीप की पत्नी थी, और बाइक चला रहा था उसका प्रेमी गौतम उर्फ सौरभ। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि मीनाक्षी ने बोरा थामा, पति के कपड़े पहने, दोनों बेफिक्र होकर लाश को म्हाडी के निकट जंगल में फेंक आए।

 

वेलेंटाइन डे पर शुरू हुई साजिश

दरअसल, गांव निवासी 28 वर्षीय संदीप पुत्र भंवर सिंह वेलेंटाइन डे पर 14 फरवरी (शनिवार) रात से गायब था। अगले दिन रविवार सुबह गांव के बाहरी जंगल में शव मिला। सिर, चेहरे और गर्दन पर हथौड़े के गहरे-गहरे निशान, खून से लथपथ थी वो लाश। पुलिस को शक हुआ कि हत्या कहीं और हुई, शव यहां ठिकाने लगाया गया।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज़

जांच में रोहाना चौकी प्रभारी मोहित कुमार द्वारा सीसीटीवी खंगालने पर खुलासा हुआ कि हत्यारे कोई और नहीं, बल्कि संदीप की पत्नी मीनाक्षी (सहावली निवासी) और उसका प्रेमी सौरभ उर्फ गौतम (निवासी गांव माजरा, थाना शाहपुर) हैं। जांच में ये भी पता चला कि दोनों के बीच लंबे समय से अवैध संबंध चल रहा था। परिजनों को भनक लग चुकी थी, कई बार समझाया, लेकिन दोनों नहीं माने। वो दोनों संदीप को वे अपनी मोहब्बत में सबसे बड़ा रोड़ा मानते थे।

नींद की गोली देकर किया ताबड़तोड़ हथौड़े के वार

मीनाक्षी का प्रेमी देवर सौरभ करनाल में काम करता है। पहले भी हत्या की कई बार प्लानिंग की, लेकिन मौका नहीं मिला। वो 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाने आया। संदीप के भड़कने पर दोनों में तीखी कहासुनी हुई। रात को मीनाक्षी ने संदीप के खाने में नींद की गोलियां मिलाईं। बेहोश होते ही गौतम को बुलाया। दोनों ने मिलकर सोते संदीप के सिर, चेहरे और गर्दन पर हथौड़े से अनगिनत वार किए, जिससे मौत मौके पर ही हो गई।

संदीप ने पाला था अपना ‘क़ातिल’!

सौरभ ने संदीप के घर रहकर पढ़ाई की, पूरा खर्च संदीप ने वहन किया। उसी संदीप को आज उसने मौत के घाट उतार दिया। संदीप ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वो अपने ममेरे भाई को नहीं, बल्कि अपने क़ातिल को पाल रहा है। परिजनों के पूछने पर मीनाक्षी ने कहा कि संदीप रात को घर से निकल गया था, वापस नहीं आया। लेकिन सीसीटीवी ने सब राज खोल दिया। पुलिस ने महज़ 24 घंटे में खुलासा करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में जुर्म कबूल किया। आला कत्ल हथौड़ी, खून से सने कपड़े बरामद हो गए। दोनों को जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Gold and Silver price

Share Market