Home » अपराध » इश्क में अंधी बुआ की खौफनाक साजिश, भतीजी की निर्मम हत्या, भाभी को किया घायल

इश्क में अंधी बुआ की खौफनाक साजिश, भतीजी की निर्मम हत्या, भाभी को किया घायल

Facebook
X
WhatsApp

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बसी गांव में सोमवार देर रात एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात हुई, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया।

प्रेम प्रसंग में बाधा बन रही भाभी और बच्चों से नफरत करने वाली ननद ने राक्षसी अंदाज में हमला बोल दिया। आरोपी ने पहले परिवार के सदस्यों के खाने में नींद की गोलियां मिलाईं। जब सभी गहरी नींद में डूब गए, तब उसने भाभी और तीन मासूम बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया।

तीन साल की इशरा को उतारा मौत के घाट


इस पूरी वारदात का सबसे दर्दनाक हिस्सा तीन वर्षीय मासूम इशरा की गला दबाने के बाद बच्ची को पानी से भरे टैंक में डुबो दिया गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अन्य दो बच्चों पर भी धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। भाभी पर तो अनगिनत वार किए गए, इस क्रूर हमले में घायल भाभी बुरी तरह से घायल हो गई, जिसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घायल बच्चों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। भाभी की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। मौके से नींद की गोलियां और एक छुरी बरामद की गई, जिन्हें साक्ष्य के तौर पर कब्जे में ले लिया गया है।

प्रेम संबंध से जुड़ा विवाद


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग को लेकर पारिवारिक विवाद सामने आ रहा है। आरोपी ननद को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। पूरे गांव में घटना के बाद शोक और दहशत का माहौल छा गया है। लोग इस क्रूरता पर स्तब्ध हैं। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। आरोपी महिला से पूछताछ के बाद जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है। इस वारदात ने एक बार फिर पारिवारिक रिश्तों में उभरते विवादों और प्रेम संबंधों की वजह से होने वाली हिंसा की भयावह सच्चाई सामने ला दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Gold and Silver price

Share Market