Home » मुजफ्फरनगर » रात के सन्नाटे में सिलेंडर फटने से धमाका और चंद मिनटों में खाक हुआ आशियाना

रात के सन्नाटे में सिलेंडर फटने से धमाका और चंद मिनटों में खाक हुआ आशियाना

Facebook
X
WhatsApp

मुजफ्फरनगर: शाहबुद्दीनपुर रोड स्थित डबल टंकी के पास मंगलवार रात लगभग एक बजे एक कच्चे मकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान की छत उड़ गई और सीमेंट की चादरों के परखच्चे दूर-दूर तक जा गिरे। पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए।

 

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के मकानों तक खतरा पैदा हो गया था, लेकिन समय रहते फायर ब्रिगेड ने स्थिति संभाल ली। नगर कोतवाली पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, इलाके की घेराबंदी की और लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मकान में मां-बेटा अकेले रहते हैं। बेटे का नाम अमन और मां का नाम उषा है। मां बेटा उज्जैन घूमने गए हुए थे, जिस कारण कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, जिसके बाद सिलेंडर ब्लास्ट ने तबाही मचा दी।

घर का सामान जलकर राख

हादसे में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया और कच्चा मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घर में कोई मौजूद नहीं था, वरना यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं।

दहल उठे आसपास के मकान और लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोग दहल उठे और घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। गनीमत रही कि घर में कोई मौजूद नहीं था, वरना यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था। फिलहाल स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इलाके में देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और लोग इस भीषण धमाके की चर्चा करते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Gold and Silver price

Share Market