Home » मुजफ्फरनगर » हर घर में हो राजनीतिक गोलक, वैश्य समाज उतारे अपना प्रत्याशी: अंकुर मित्तल

हर घर में हो राजनीतिक गोलक, वैश्य समाज उतारे अपना प्रत्याशी: अंकुर मित्तल

Facebook
X
WhatsApp

मुजफ्फरनगर: अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन (पंजी.) की नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही संगठन ने जनपद में अपनी गतिविधियों को और सशक्त बनाने का संदेश दिया। आयोजित संगठनात्मक समीक्षा एवं घोषणा बैठक में नई जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए कपिल कुमार गुप्ता (एडवोकेट) को जिलाध्यक्ष तथा हरीश गुप्ता को वरिष्ठ जिला महामंत्री नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर मित्तल, राष्ट्रीय महामंत्री व पश्चिमी यूपी प्रभारी प्रिंस कंसल और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हृदेश मित्तल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिला कार्यकारिणी की ओर से सभी राष्ट्रीय अतिथियों का पगड़ी व पटका पहनाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात फूल मालाओं से अभिनंदन किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में संगठन के संरक्षकगण ने संयुक्त रूप से मुख्य अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक पंकज महेश्वरी एवं किशोर कुमार गोयल ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन हरीश गुप्ता एवं मनीष बंसल ने किया।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कपिल गुप्ता ने कहा कि नई कार्यकारिणी का उद्देश्य वैश्य समाज को एकजुट करना, व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना तथा सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यों में संगठन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कार्यकारिणी में समाजसेवियों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर मित्तल ने अपने संबोधन में वैश्य समाज से राजनीतिक रूप से सक्रिय होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि समाज की जनता में मजबूत पैठ है तो चुनाव अवश्य लड़ना चाहिए। जब-जब वैश्य समाज का नेतृत्व मजबूत हुआ है, समाज ने प्रगति की है। हमें संघर्ष से पीछे नहीं हटना चाहिए। शोषितों के लिए खड़े होंगे तो समाज स्वयं सम्मान देगा। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि प्रत्येक घर में एक “राजनीतिक गोलक” रखी जाए, जिसमें स्वेच्छा से अंशदान एकत्रित कर राजनीतिक भागीदारी को मजबूत किया जा सके।

राष्ट्रीय महामंत्री व प्रभारी प्रिंस कंसल ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में वैश्य समाज को संगठित होने की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज को जातिगत विभाजन से ऊपर उठकर एक समन्वित और सशक्त इकाई के रूप में आगे आना होगा। एकता और सामूहिक प्रयास से ही हम अपने अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं और मजबूत भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

कार्यक्रम में मनीष बंसल, विजय कुमार, सुमित मित्तल, पूजा गोयल, नीति सिंघल, रोहित गुप्ता, रोहित जैन, अंकुर गुप्ता, डॉ. आदेश संगल, अभिषेक गोयल (एडवोकेट), विक्की बंसल, आशु बंसल, सचिन गुप्ता, विकास अग्रवाल, हार्दिक सिंघल, विपुल तायल, शशि राज गुप्ता, अजय गुप्ता, आदित्य बंसल, संदीप बंसल, अनिमेष जिंदल, देवांशु बंसल, धीरज गर्ग, अहिंत सिंघल, शलभ गुप्ता, मोहित गुप्ता, आशीष अग्रवाल, सुनील मित्तल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही संगठन ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में सामाजिक एकजुटता, व्यापारिक हितों की रक्षा और राजनीतिक भागीदारी को लेकर व्यापक अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में संगठन के संरक्षकगण ने संयुक्त रूप से मुख्य अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Gold and Silver price

Share Market