Home » मुजफ्फरनगर » शंकराचार्य के सम्मान में क्रांतिसेना का आह्वान, 25 फरवरी को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

शंकराचार्य के सम्मान में क्रांतिसेना का आह्वान, 25 फरवरी को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

Facebook
X
WhatsApp

मुजफ्फरनगर: क्रांतिसेना ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान के विरोध में 25 फरवरी को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। संगठन पदाधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेंगे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे।

पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए क्रांतिसेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहा कि शंकराचार्य जैसे पूज्य संत के खिलाफ दुष्प्रचार की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांधला निवासी आशुतोष ब्रह्मचारी उर्फ आशुतोष उर्फ आशु नामक व्यक्ति फर्जी प्रकरण बनाकर संत की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहा है। संबंधित व्यक्ति पर पूर्व में भी विभिन्न मामलों में आरोप लग चुके हैं, इसके बावजूद वह खुलेआम संतों और सामाजिक व्यक्तियों को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। संगठन ने मांग की है कि शासन-प्रशासन ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि संत समाज का सम्मान सुरक्षित रहे।

क्रांतिसेना अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि 25 फरवरी का प्रदर्शन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक ढंग से किया जाएगा। यदि मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती है तो संगठन आगे की रणनीति बनाते हुए आंदोलन को व्यापक स्तर पर ले जाएगा।  बैठक में मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा, नरेंद्र ठाकुर, मंगतराम सोनकर, सोनू पाहीवाल, उज्ज्वल पंडित, ललित रहेला, राजेंद्र तायल, आशीष मिश्रा, अरविंद कौशिक, हेम कुमार कश्यप, शैलेंद्र विश्वकर्मा, सोनू सैनी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।संगठन का कहना कि यह प्रदर्शन संत सम्मान और धार्मिक आस्थाओं की रक्षा के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Gold and Silver price

Share Market