Home » अपराध » परिवहन विभाग के ‘फर्जी अफसर’ गिरफ्तार, हाईवे पर वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

परिवहन विभाग के ‘फर्जी अफसर’ गिरफ्तार, हाईवे पर वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Facebook
X
WhatsApp

मुजफ्फरनगर: नगर कोतवाली पुलिस ने हाईवे पर खुद को परिवहन विभाग का लोक सेवक बताकर वाहन चालकों के साथ ठगी और अवैध वसूली करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के आठ शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह लोग ‘भारत सरकार’ लिखी अर्टिगा कार में सवार होकर ट्रक ड्राइवरों और अन्य वाहन चालकों को अपना शिकार बनाते थे। गिरफ्तार और आरोपियों में दिल्ली सहारनपुर मेरठ गाजियाबाद बागपत और हापुड़ के निवासी शमिल हैं। गिरोह का सरगना वरुण खोखर निवासी दिल्ली है।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने दी जानकारी:

मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि पुलिस को लगातार हाईवे पर फर्जी अधिकारी बनकर वसूली करने की सूचनाएं मिल रही थीं। इसी क्रम में एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा के नेतृत्व में नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह ने गठित टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर रोहाना टोल प्लाजा (रोहाना कट) के पास घेराबंदी की। यहां से पुलिस ने घेराबंदी कर गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया।

‘भारत सरकार’ लिखी कार और फर्जी रसीदों का खेल:

पकड़े गए आरोपियों का काम करने का तरीका बेहद शातिर था। यह लोग अर्टिगा कार का इस्तेमाल करते थे।  इस कार पर ‘भारत सरकार’ लिखा हुआ था, ताकि कोई उन पर शक न करे। ट्रक और बस समेत बड़े वाहनों से रिफ्लेक्टर आदि न होने पर यह लोग 400 रुपये, जबकि छोटे वाहनों से 100 रुपये की फर्जी पर्ची काटते थे। इनके पास से परिवहन विभाग जैसी दिखने वाली विभिन्न रंगों की फर्जी 30 पीली पर्ची, 44 नीली पर्ची, 26 लाल पर्ची और 45 सफेद सांकेतिक पर्चियां बरामद हुई है। इनके पास से मंगलवार रात को वसूले गए 52 हजार 690 रुपये नकद, 03 पैन, 76 रिफ्लेक्टर और ठगी का अन्य सामान बरामद हुआ है। गिरोह के सदस्य अधिकारियों जैसा रौब दिखाने के लिए बॉडी बेल्ट, पीले-लाल रिफ्लेक्टर और गले में सीटी-डोरी भी पहनते थे।

इन्हें किया गिरफ्तार:

  1. धीरेन्द्र सिंह पुत्र रामभूल सिंह ग्राम अनवरपुर, थाना पिलखुआ, जिला हापुड़।
  2. गुलवीर राणा पुत्र सुखपाल सिंधडा पट्टी, ग्राम दहा, थाना दोघट, जिला बागपत।
  3. शिवदीप त्यागी पुत्र अशोक त्यागी ग्राम पिलाना, थाना अमीनगर सराय, जिला बागपत।
  4. मंगेशपाल पुत्र भरतसिंह पाल ग्राम नानू मझोला, थाना लोनी, जिला गाजियाबाद।
  5. वरुण खोखर पुत्र ऋषिपाल खोखर चाणक्य मार्ग, शाहदरा, थाना वेलकम, दिल्ली।
  6. विजय कुमार पुत्र राजकुमार सिंह न्यू सैनिक कॉलोनी, थाना कंकरखेड़ा, जिला मेरठ।
  7. गौरख कुमार पुत्र जगपाल सिंह इंदिरा कॉलोनी, थाना सिविल लाइन, जिला मुजफ्फरनगर।
  8. अनुज कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार ग्राम हलवाना, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर।

पुलिस टीम की सराहना:

इस बड़ी कामयाबी पर एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने टीम की सराहना की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा, उप-निरीक्षक मोहित कुमार, बच्चू सिंह, सहीराम नागर और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने अब तक कितने वाहन चालकों से ठगी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Gold and Silver price

Share Market