Home » मुजफ्फरनगर » एसडी कालेज में रंगों की बौछार, होली उत्सव में विद्यार्थियों ने बिखेरे संस्कृति के रंग

एसडी कालेज में रंगों की बौछार, होली उत्सव में विद्यार्थियों ने बिखेरे संस्कृति के रंग

Facebook
X
WhatsApp

मुजफ्फरनगर। होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भोपा रोड स्थित एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स के प्रांगण में मानविकी संकाय द्वारा होली उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। रंगारंग कार्यक्रमों और ग्रुप डांस प्रतियोगिता ने समारोह में चार चांद लगा दिए, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। समारोह का विधिवत शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सचिन गोयल, डॉ. नवनीत वर्मा, एकता मित्तल, डॉ. रवि अग्रवाल, डॉ. मोनिका रूहेला और डॉ. मानसी चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

संदेश: भाईचारा और शालीनता से मनाएं होली:

प्राचार्य डॉ. सचिन गोयल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने अपील की कि इस त्योहार को बिना किसी भेदभाव और हुड़दंग के मनाना चाहिए और किसी पर जबरन रंग नहीं डालना चाहिए। मानविकी संकाय की विभागाध्यक्षा श्रीमती एकता मित्तल ने कहा कि होली का त्योहार हमें एकता और देश की गौरवशाली संस्कृति का संदेश देता है। उन्होंने सभी को आपसी द्वेष भूलकर प्रेमपूर्वक होली मनाने की शुभकामनाएं दी।

प्रतिभा का प्रदर्शन: ग्रुप डांस प्रतियोगिता:

उत्सव के दौरान आयोजित ग्रुप डांस प्रतियोगिता में कॉलेज के सभी संकायों (मानविकी, वाणिज्य, विज्ञान और गृह विज्ञान) के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया प्रमुख प्रतिभागी के रूप में शामिल हुई दिया, तमन्ना, खुशी, इशिका, गौरा, अरुण, विवेक, शिवम, चित्रांश, पलक, पायल, कीर्ति, रिया, सानिया, सृष्टि, रूद्र चौधरी, प्रियांशु, शिखा, आयुषी, प्रियंका, तनिशा, अनुष्का, काजल, आरजू, दीपा, समता, सुहानी और कनिका आदि ने मंच पर शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।

उधर, निर्णायक मंडल में प्रतियोगिता का निर्णय डॉ. मोनिका रूहेला, डॉ. मानसी और नीलू राठी ने किया। जबकि मंच संचालन हर्ष वर्मा और हिमांशी ने प्रवक्ता प्रियंका जैन एवं गरिमा कंसल के मार्गदर्शन में किया। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने में सपना, नीरज कुमार, डॉ. नीतू पंवार, डॉ. योगिता पुण्डीर, विरेन्द्र कुमार, डॉ. श्वेता संगल, डॉ. प्रियंका त्यागी, साक्षी, मोनिका पंवार, डॉ. वर्तिका, प्राची बिंदल, शिवांगी वशिष्ठ, राखी धीमान, वंशिका गुप्ता, शिवांगी पुण्डीर, शाजिया रहबर और नितिन गोयल का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Gold and Silver price

Share Market