Home » राजनीति » शराब घोटाला मामला: अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर ‘आप’ का जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू

शराब घोटाला मामला: अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर ‘आप’ का जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू

Facebook
X
WhatsApp

मुजफ्फरनगर: कथित शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कोर्ट से मिली बड़ी राहत के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। शिव चौक पर लड्डू बांटकर खुशी जाहिर को गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे न्याय की जीत बताई है।

शिव चौक पर टेका माथा, बांटी मिठाई:

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता हृदय स्थल शिव चौक पर एकत्रित हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले मंदिर में माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया और भगवान का शुक्रिया अदा किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राहगीरों और कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

दूध का दूध और पानी का पानी हो गया:

इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान ने भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने इस फैसले को ‘न्याय की जीत’ करार देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अरविंद केजरीवाल को फर्जी तरीके से फंसाने की साजिश रची थी, लेकिन आज कोर्ट के फैसले से दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है। बीजेपी के पास कोर्ट में पेश करने के लिए कोई ठोस सबूत नहीं थे। यह जीत सत्य की जीत है और तानाशाही की हार है।

कार्यकर्ताओं में दिखा जोश:

जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि सबूतों के अभाव में कोर्ट द्वारा दी गई यह राहत साबित करती है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को केवल राजनीतिक द्वेष के चलते जेल में रखा गया था। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और आने वाले समय में पूरी मजबूती से जनता के बीच जाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Gold and Silver price

Share Market