Home » Uncategorized » होली पर स्वास्थ्य सेवाओं में कोताही बर्दाश्त नहीं, सीएमओ ने आधी रात इमरजेंसी सेवा जांची

होली पर स्वास्थ्य सेवाओं में कोताही बर्दाश्त नहीं, सीएमओ ने आधी रात इमरजेंसी सेवा जांची

Facebook
X
WhatsApp

मुजफ्फरनगर: रंगों के पावन पर्व होली के दृष्टिगत जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. सुनील तेवतिया पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। आम जनमानस की सुरक्षा और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए सीएमओ ने आधी रात में जिला अस्पताल की इमरजेंसी और मुख्यालय कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

मध्य रात्रि तक चला सघन निरीक्षण:

शनिवार को रात जब शहर त्योहार की तैयारियों में मशगूल था, तब डॉ. सुनील तेवतिया अपनी टीम के साथ जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दाखिल हुए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और कर्मचारियों की उपस्थिति को बारीकी से जांचा। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद की जनता जनार्दन को आपात स्थिति में तत्काल प्रभाव से चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार का विलंब स्वीकार्य नहीं होगा।

मुस्तैद मिला इमरजेंसी स्टाफ:

निरीक्षण के सुखद पहलू के रूप में इमरजेंसी विभाग में तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर सजग मिले। इस दौरान सीनियर इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. बाबूराम, फार्मासिस्ट रोहिताश, वार्ड बॉय महेश और वीरपाल सहित अन्य स्टाफ मौके पर कार्य करता पाया गया। सीएमओ ने तैनात टीम के कार्यों की समीक्षा की और उन्हें त्योहार के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

कड़ी चेतावनी: लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई:

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में सीएमओ मुजफ्फरनगर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि होली पर्व के दौरान किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा चिकित्सा सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। इस दौरान सीएमओ के साथ पाकेश कुमार, मनोज, सुरेश और रमेश मौजूद रहे।

 

Advt Me & Mom

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Gold and Silver price

Share Market