Home » अपराध » 20 लाख की सुपारी लेने वाला ‘बदमाशों का देवता’ मुठभेड़ में घायल, साथी शूटर भी दबोचा

20 लाख की सुपारी लेने वाला ‘बदमाशों का देवता’ मुठभेड़ में घायल, साथी शूटर भी दबोचा

Facebook
X
WhatsApp

मुजफ्फरनगर: थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे दो पेशेवर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में मुख्य बदमाश प्रताप चौधरी उर्फ ‘बदमाशों का देवता’ गोली लगने से घायल हो गया है। इस कार्रवाई से पुलिस ने एक प्रतिष्ठित व्यवसायी की हत्या की साजिश का राजफाश कर दिया है।

रंगदारी के पीछे छिपा था हत्या का खौफनाक प्लान:

घटनाक्रम के अनुसार, 4 मार्च 2026 को नई मण्डी निवासी राजीव जैन पुत्र धर्मचन्द्र जैन ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है और जान से मारने की धमकी मिल रही है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जब सिविल लाइन पुलिस ने जाल बिछाया, तो परतें खुलती चली गईं।

बामहेडी रेलवे स्टेशन के पास हुई ‘क्रास फायरिंग’:

शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बामहेडी रेलवे स्टेशन के पास बदमाशों की घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने अदम्य साहस दिखाते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें मुख्य आरोपी प्रताप चौधरी घायल हो गया, जबकि उसके साथी को काम्बिंग के दौरान दबोच लिया गया।

गिरफ्तार बदमाशों का विवरण:

  • प्रताप चौधरी उर्फ बदमाशों का देवता पुत्र नरेश पाल, निवासी ग्राम हुसैनपुर, थाना रामराज, मुजफ्फरनगर (मुठभेड़ में घायल)।
  • रवि उर्फ शूटर पुत्र रनवीर, निवासी ग्राम बाखरपुर, थाना बालेनी, जनपद बागपत।

जेल में रची गई थी 20 लाख की सुपारी की साजिश:

पूछताछ में घायल बदमाश प्रताप ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि जेल में उसकी मुलाकात अतुल कुमार नाम के व्यक्ति से हुई थी। अतुल ने ही उसे राजीव जैन की हत्या करने के लिए 20 लाख रुपये की सुपारी दी थी। इसी साजिश के तहत उन्होंने पहले 10 लाख की रंगदारी मांगी और आज हत्या की वारदात को अंजाम देने जा रहे थे।

बरामदगी एवं आपराधिक इतिहास:

पुलिस ने इनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, पांच कारतूस और घटना में प्रयुक्त 02 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। घायल प्रताप चौधरी पर पहले से ही चोरी, आर्म्स एक्ट और जानलेवा हमले के कई संगीन मामले दर्ज हैं।

सराहनीय पुलिस टीम:

इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, उप-निरीक्षक प्रशान्त कुमार गिरी, सतेन्द्र सिंह ढिल्लो, पंकज सागर और कांस्टेबल अंकित, मोहित, सुधीर, ब्रह्मदेव व अंकुर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Gold and Silver price

Share Market