Home » अपराध » ‘हनीट्रैप’ वाली ‘हसीना’ और उसके तीन साथी गिरफ्तार, झूठे रेप केस का डर दिखाकर करते थे वसूली

‘हनीट्रैप’ वाली ‘हसीना’ और उसके तीन साथी गिरफ्तार, झूठे रेप केस का डर दिखाकर करते थे वसूली

Facebook
X
WhatsApp

मुजफ्फरनगर: नई मंडी कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है, जो मासूम लोगों को प्रेम-जाल में फंसाकर उनसे अवैध धन की उगाही करता था। यह गिरोह पहले महिलाओं के जरिए लोगों को फंसाता था और फिर उन पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म के झूठे मुकदमे दर्ज करवाकर समझौते के नाम पर लाखों रुपये की रंगदारी वसूलता था। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने इस साहसिक कार्य के लिए पुलिस टीम को 15 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से नवाजा है।

खतरनाक मोडस ऑपरेंडी, प्यार का नाटक और फिर एसआईआर का डर:

पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि उनका यह एक संगठित गिरोह है। गिरोह की महिला सदस्य वरजीना पहले किसी भोले-भाले व्यक्ति को निशाना बनाती थी। इसके बाद गैंग के अन्य सदस्य सक्रिय हो जाते थे और पीड़ित पर थाने में तहरीर दिलवाकर मुकदमा दर्ज कराते थे। जेल जाने के डर से जब पीड़ित घबरा जाता था, तो समझौते के नाम पर उससे मोटी रकम वसूली जाती थी। हाल ही में इस गैंग ने उत्तराखंड के हरिद्वार (थाना सिडकुल) में भी एक झूठा मुकदमा दर्ज कराकर 10 लाख रुपये की मांग की थी।

पुलिस की गिरफ्त में आए ये शातिर आरोपी:

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वरजीना पत्नी कुदरत अली, आफताब पुत्र नवाब, रियासत पुत्र अनवर और साजिद पुत्र समसू निवासीगण ग्राम रथेड़ी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर शामिल हैं। गिरोह का एक अन्य सदस्य परवेज पुत्र अनवर निवासी ग्राम रथेड़ी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

हिस्ट्रीशीटर भी है आरोपी ‘रियासत’: 

पकड़े गए आरोपियों में से रियासत का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर पहले से ही हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी और आईटी एक्ट समेत मुजफ्फरनगर के नई मण्डी थाने में पांच संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अब इन सभी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत और सीओ मंडी राजू कुमार साव के कुशल पर्यवेक्षण में इस बड़ी कामयाबी को अंजाम देने वाली टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा ने किया। टीम में एसएसआई गजेन्द्र सिंह, महिला उपनिरीक्षक बबली सिंह, कांस्टेबल यशपाल और पवन कुमार शामिल रहे। टीम के सराहनीय कार्य के चलते यह गिरोह सलाखों के पीछे पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Gold and Silver price

Share Market