मुजफ्फरनगर: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला महामंत्री सुनील दर्शन के सम्मान में बुढ़ाना क्षेत्र के खटीक समाज द्वारा एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के सैकड़ों लोगों ने फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ अपने नेता का ऐतिहासिक स्वागत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में भारी उत्साह देखने को मिला।
सम्मान और आतिशबाजी से गूंजा बुढ़ाना:
कार्यक्रम की शुरुआत में खटीक समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों और युवाओं ने सुनील दर्शन को पटका पहनाकर और मालाओं से लादकर उनका अभिनंदन किया। समर्थकों ने इस नियुक्ति को समाज के लिए गौरव का क्षण बताया। खुशी का आलम यह था कि कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों की थाप पर अपनी खुशी का इजहार किया।
‘संगठन की मजबूती और समाज का साथ मेरी प्राथमिकता’- सुनील दर्शन:
अपने संबोधन में भावुक होते हुए सुनील दर्शन ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा। खटीक समाज ने जो प्यार और सम्मान आज मुझे दिया है, उसका मैं सदैव ऋणी रहूँगा। मेरा संकल्प है कि मैं समाज के हर व्यक्ति को साथ लेकर चलूं और संगठन को धरातल पर और अधिक मजबूत बनाऊं।
कार्यक्रम में मौजूद रहे गणमान्य व्यक्ति:
समारोह में खटीक समाज के दिग्गजों और भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही। मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में खटीक समाज के जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री गौरव मुंडे, विजय मुंडे, राजेश खटीक, विनोद खटीक, मामचंद पंवार, विक्रांत खटीक, अनिल तोमर, राजेश्वर पंवार, सतपाल पंवार, अमर सोनकर, जयपाल पंवार, प्रदीप खटीक, सचिन खटीक, नितिन बागड़ी, विकास मिलवानिया, मनीष, प्रियांक तोमर, पुनीत पंवार, आकाश पंवार शामिल रहे।
इस भव्य स्वागत समारोह ने न केवल सुनील दर्शन की लोकप्रियता को दर्शाया, बल्कि आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से खटीक समाज की एकजुटता का भी संदेश दिया।




