मुजफ्फरनगर: जनपद मेरठ के लावड़ में बारात में शामिल होकर लौट रहे भाजपा हनुमत मंडल के सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक गोयल पर मुजफ्फरनगर में जानलेवा हमला किया गया। कार चालक के बुलाने पर घात लगाए बैठे मुस्लिम युवकों ने लाठी डंडे से वार किया और अधमरा छोड़ फरार हो गए। सोचने मिलते ही सिविल लाइंस थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के कुंदनपुरा में रहने वाले अभिषेक गोयल पुत्र मनोज कुमार भाजपा हनुमत मंडल में सोशल मीडिया संयोजक है। अभिषेक मोहल्ले के ही एक युवक की बारात में शामिल होने कार बुक करके लावड़ गए थे। देर रात वापस लौटने के दौरान उनकी कार चालक राकिब से देरी को लेकर कहासुनी हो गई। यह बात कार चालक को बर्दाश्त नहीं हुई और उसने अभिषेक से बदला लेने के लिए कुछ लड़कों को बुला लिया। जैस ही वह शहर में पहुंचे तो चालक ने कार को वसुंधरा अंडरपास की ओर घुमा दी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पहले से ही दो कारों में सवार कुछ युवक घात लगाए बैठे थे। हमलावरों ने कार पहुंचते ही अभिषेक और उसके साथियों पर हमला बोल दिया। आरोप है कि अभिषेक गोयल को निशाना बनाते हुए उनके साथियों के साथ भी जमकर मारपीट की गई। हमलावर अभिषेक को अधमरा हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए।
घायल अभिषेक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा हनुमत मंडल के मंडल अध्यक्ष दीपक मित्तल ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अभिषेक की हालत चिंताजनक है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाना पुलिस ने रात में ही मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर करीब नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

इन्हें किया गिरफ्तार
1. अब्दुल्ला पुत्र इस्माईल निवासी जामियानगर थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।
2. सावेज त्यागी पुत्र इसरार निवासी जामियानगर राणा ट्रैडर्स वाली गली खालापार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।
3. सुभान पुत्र नवाब अहमद निवासी अन्बा विहार मदरसे वाली गली थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।
4. फैज राणा पुत्र वाहब निवासी मौ0 कुंगर पट्टी ईदगाह रोड सूजडू खालापार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।
5. अदनान पुत्र हुसैन अहमद निवासी 1009/721 साउथ खालापार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।
6. अजीम पुत्र हुसैन अहमद निवासी जामियानगर गेट थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।
7. हैदर पुत्र मास्टर तरीकत निवासी सूजडू थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।
8. ताबिश पुत्र इकबाल निवासी मौ0 सरवट चांद फैक्ट्री वाली गली थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।
9. एक बाल अपचारी




