Home » मुजफ्फरनगर » पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बघरा में मेधावी छात्रों का सम्मान, नंदिनी मोगा ने 98.2% अंकों के साथ लहराया परचम

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बघरा में मेधावी छात्रों का सम्मान, नंदिनी मोगा ने 98.2% अंकों के साथ लहराया परचम

Facebook
X
WhatsApp

मुजफ्फरनगर: सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, यह साबित कर दिखाया है पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बघरा के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने। विद्यालय परिसर में आयोजित एक भव्य पुरस्कार सम्मान समारोह में सीबीएसई कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।

फूलमाला और प्रशस्ति-पत्र से हुआ स्वागत:

समारोह का मुख्य आकर्षण वे 10 मेधावी छात्र रहे, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय प्रशासन द्वारा इन छात्रों को उनके अभिभावकों सहित आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को फूलमालाएं पहनाई गईं और प्राचार्य द्वारा प्रशस्ति-पत्र व विशेष पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

नंदिनी मोगा बनीं स्कूल टॉपर:

उप-प्राचार्य एस राघव ने परीक्षा परिणाम का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करते हुए विद्यालय के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले छात्रों की सूची साझा की। नंदनी मोगा ने 98.2% अंकों के साथ प्रथम, अभी ने 97.4% अंक पाकर द्वितीय और अखिल शर्मा ने 94.2% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा रिहान हसन (93.8%), सागर कुमार (93.4%), अंशुमान जादौन (93%), सृष्टि (91.8%), शुभम (91.2%), अब्दुल अहद (91%) और आराध्या (91%) ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

प्राचार्य ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं:

विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार कटारिया ने सभी विद्यार्थियों को उनके शानदार परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह सफलता हमारे शिक्षकों के समर्पण और छात्रों की निरंतर मेहनत का परिणाम है। जवाहर नवोदय विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था सदैव छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह के अंत में प्राचार्य ने सभी मेधावियों को पुरस्कार वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और अभिभावक उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्रों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Gold and Silver price

Share Market