बेलड़ा गंग नहर में किशोर ने लगाई छलांग, तलाश में जुटी फ्लड टीम
मुजफ्फरनगर: भोपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलड़ा गंग नहर पुल से सोमवार सुबह 16 वर्षीय किशोर द्वारा गंग नहर में छलांग लगाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।…
