Home » मुजफ्फरनगर » बेलड़ा गंग नहर में किशोर ने लगाई छलांग, तलाश में जुटी फ्लड टीम

बेलड़ा गंग नहर में किशोर ने लगाई छलांग, तलाश में जुटी फ्लड टीम

Facebook
X
WhatsApp

मुजफ्फरनगर: भोपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलड़ा गंग नहर पुल से सोमवार सुबह 16 वर्षीय किशोर द्वारा गंग नहर में छलांग लगाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।

अचानक नहर में कूदा किशोर:

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे किशोर ने अचानक बेलड़ा पुल से नहर के तेज बहाव में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने जब तक उसे बचाने का प्रयास किया, तब तक वह पानी के तेज बहाव में बह गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की सूचना भोपा थाना पुलिस को दी। मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे।

नन्हेड़ी गांव का रहने वाला है किशोर:

नहर में छलांग लगाने वाले किशोर की पहचान अलीसान उर्फ हसन अली (उम्र लगभग 16 वर्ष), पुत्र शौकीन के रूप में हुई है, जो कि भोपा थाना क्षेत्र के ही ग्राम नन्हेड़ी का निवासी है। किशोर ने यह आत्मघाती कदम किस वजह से उठाया, इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मौके पर पहुंचे अधिकारी, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही भोपा थाना पुलिस तुरंत बल के साथ मौके पर पहुंची। स्थानीय प्राइवेट गोताखोरों को तुरंत नहर में उतारा गया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद भी अभी तक किशोर का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

पुलिस लाइन से बुलाई गई फ्लड कंपनी:

नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को और तेज करने के लिए पुलिस प्रशासन ने पुलिस लाइन से फ्लड कंपनी (बाढ़ नियंत्रण टीम) की मांग की है। थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि फ्लड टीम के आने तक स्थानीय स्तर पर सर्च ऑपरेशन जारी है। मौके पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरा गांव किशोर की सलामती की दुआ कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Gold and Silver price

Share Market