Home » मुजफ्फरनगर » दिन में लगे ‘मुर्दाबाद’ के नारे, शाम को ‘एक्शन मोड’ में आए मंत्री कपिल देव अग्रवाल; अधिकारियों को लगाई तगड़ी फटकार!

दिन में लगे ‘मुर्दाबाद’ के नारे, शाम को ‘एक्शन मोड’ में आए मंत्री कपिल देव अग्रवाल; अधिकारियों को लगाई तगड़ी फटकार!

Facebook
X
WhatsApp

मुजफ्फरनगर: शहर के रामलीला टिल्ला क्षेत्र में जलभराव की समस्या को लेकर जनता का गुस्सा इस कदर फूटा कि दोपहर में स्थानीय लोगों ने जमकर नारेबाजी की थी। (जैसा कि हमने न्यूज चैनल पर वीडियो खबर को प्रमुखता से दिन में ही दिखाया था)। जनता के इसी भारी आक्रोश और खबर के बड़े असर के बाद, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल तत्काल ‘एक्शन मोड’ में आ गए।

शुक्रवार को दिन में मंत्री कपिल देव अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी कर नाराजगी व्यक्त करते लोग।

शाम होते-होते मंत्री कपिल देव अग्रवाल खुद लाव-लश्कर के साथ रामलीला टिल्ला क्षेत्र में निर्माणाधीन नाले का स्थलीय निरीक्षण करने जमीनी धरातल पर उतर पड़े। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ जनता का दर्द सुना, बल्कि काम में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों और ठेकेदार की क्लास भी लगा दी।

जनता का फूटा गुस्सा, तो मौके पर दौड़े मंत्री:

I भारत पर समाचार प्रकाशित होने के बाद मौके पर पहुंचे राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल।

उल्लेखनीय है कि रामलीला टिल्ला से आबकारी कार्यालय होते हुए नदी तक नाले का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन हाल ही में हुई बारिश ने व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। गलियों से लेकर लोगों के घरों तक में पानी घुस गया। जनता का सब्र टूटा, तो उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

खबर वायरल होते ही मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मामले की गंभीरता को समझा और तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने जल निकासी की बदहाल व्यवस्था और कछुआ गति से चल रहे निर्माण कार्य को देखकर अधिकारियों को आड़े हाथों लिया।

“जनता को परेशानी हुई, तो खैर नहीं!”

निरीक्षण के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल का पारा चढ़ गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट लहजे में चेतावनी दी। कहा कि जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और एजेंसियों के खिलाफ ऐसी कठोर कार्रवाई होगी जो नजीर बनेगी।

नाले के मरम्मत/निर्माण कार्य में लगी पोकलेन मशीन।

युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश:

मंत्री ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि नाले के निर्माण कार्य को पूरी गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप ‘युद्धस्तर’ पर कराया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है, इसलिए काम में कोई भी ‘शॉर्टकट’ या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। क्षेत्रवासियों को जलभराव से स्थायी राहत दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है।

मौके पर मौजूद रहे ये दिग्गज

मंत्री के इस औचक निरीक्षण और कड़े रुख के दौरान भाजपा जिला महामंत्री संजय गर्ग, दीपक मित्तल, शलभ गुप्ता, विवेक चौहान, मबू शर्मा, अजय सागर, अमित सुधा, ब्रिजू यादव और सभासद मोहित मलिक सहित संबंधित विभागों के आला अधिकारी, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

हमारी अपील: क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी और असरदार खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारी वेबसाइट को फॉलो करें और इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Gold and Silver price

Share Market