Skip to content

November 19, 2026 5:16 pm

  • About Us
  • Contact Us
Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • Home
  • मुजफ्फरनगर
  • अपराध
  • राजनीति
  • स्पेशल
  • वीडियो
  • Home
  • मुजफ्फरनगर
  • अपराध
  • राजनीति
  • स्पेशल
  • वीडियो
  • Home
  • मुजफ्फरनगर
  • अपराध
  • राजनीति
  • स्पेशल
  • वीडियो
  • Home
  • मुजफ्फरनगर
  • अपराध
  • राजनीति
  • स्पेशल
  • वीडियो
Breaking News
ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, तथाकथित पत्रकार समेत कई लोगों पर केस दर्ज गुड़ खांडसारी एसोसिएशन के मंत्री अंकित गर्ग समेत कई लोगों पर अवैध वसूली और रंगदारी का गंभीर आरोप, पुलिस को दी शिकायत 20वें अंतर्राष्ट्रीय कला पर्व में मुजफ्फरनगर के कला आचार्य अमित कुमार ‘राष्ट्रीय युवा कला रत्न’ से सम्मानित न डॉक्टर, न अस्पताल… सड़क पर दौड़ती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT दिलशाद की सूझबूझ से सुरक्षित हुआ जन्म बस ने दूधिया को मारी जोरदार टक्कर, किशोर घायल, सड़क पर बहा क्विंटल भर दूध मुजफ्फरनगर: संधावली बाईपास पर मामूली बात बनी खूनी विवाद, साथियों ने अधेड़ को पीटा, 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया
Home » मुजफ्फरनगर » ‘गीतिका कपूर’ बनकर एक करोड़ डकारने वाले हसीना के ठगों पर पुलिस का महा-ऐक्शन; 10 करोड़ के साम्राज्य का भंडाफोड़, दिल्ली का ‘मोहित’ गिरफ्तार

‘गीतिका कपूर’ बनकर एक करोड़ डकारने वाले हसीना के ठगों पर पुलिस का महा-ऐक्शन; 10 करोड़ के साम्राज्य का भंडाफोड़, दिल्ली का ‘मोहित’ गिरफ्तार

  • Picture of Vasu Prajapati Vasu Prajapati
  • June 12, 2026
  • 6:26 pm
Facebook
X
WhatsApp

मुजफ्फरनगर: सोशल मीडिया पर ‘गीतिका कपूर’ उर्फ जीजी नाम की खूबसूरत प्रोफाइल पिक्चर लगाकर करोड़पति बनाने का सपना दिखाने वाले अंतरराज्यीय ठग गिरोह के खिलाफ मुजफ्फरनगर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी चोट की है। इस महा-ठग गिरोह ने निवेश में तगड़े मुनाफे का लालच देकर एक शख्स से ₹1,01,02,000/- (एक करोड़ एक लाख दो हजार रुपये) ऐंठ लिए थे। एसएसपी संजय कुमार वर्मा और एसपी क्राइम इन्दु सिद्धार्थ के कड़े रुख के बाद, साइबर क्राइम थाने के प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह की टीम ने दिल्ली में छापेमारी कर इस गिरोह के एक और शातिर चेहरे मोहित कुमार को दबोच लिया है। इसके साथ ही, जेल में बंद गिरोह के दो अन्य मास्टरमाइंडों को मुजफ्फरनगर लाने के लिए कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट जारी कराया गया है। राहत की बात यह है कि पुलिस ने पीड़ित की डूबी रकम में से करीब 25 लाख 18 हजार रुपये फ्रीज करवा दिए हैं, जिन्हें वापस दिलाने की प्रक्रिया जारी है।

DGXC वेबसाइट का मायाजाल और ‘फाइनल वेरिफिकेशन’ का वो खतरनाक सस्पेंस:

इस गिरोह की ठगी का तरीका बेहद शातिर और फिल्मी था। गिरोह के गुर्गों ने फेसबुक पर ‘गीतिका कपूर’ बनकर पीड़ित से पहले तो मीठी-मीठी बातें कीं, फिर गहरी दोस्ती और भावनात्मक रिश्ता कायम कर लिया। इसके बाद असली खेल शुरू हुआ। पीड़ित को DGXC नामक एक फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइट पर निवेश करने के लिए उकसाया गया। विश्वास जीतने के लिए बकायदा व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए, जहां फर्जी मुनाफे के स्क्रीनशॉट दिखाकर पीड़ित को फंसाया गया। झांसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग तारीखों में ₹1.01 करोड़ से ज्यादा की रकम आरोपियों के बताए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी।

वेबसाइट के डैशबोर्ड पर पीड़ित को करोड़ों का मुनाफा दिखने भी लगा, लेकिन जब उसने अपनी रकम निकालनी चाही, तो ठगों ने असली रंग दिखाया। आरोपियों ने पैसे देने के बजाय “फाइनल वेरिफिकेशन”, “डेटा रिपेयरिंग” और “एंटी मनी लॉन्ड्रिंग प्रोसेस” जैसी भारी-भरकम तकनीकी टर्म्स का डर दिखाकर पीड़ित पर और ज्यादा पैसे जमा करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब पानी सिर से ऊपर निकल गया, तब पीड़ित को अहसास हुआ कि वह कंगाल हो चुका है।

दिल्ली से दबोचा गया मोहित, बठिंडा और ग्वालियर के पार्टनर भी नपेंगे

एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि साइबर सेल ने जब इस मामले के तकनीकी पन्नों को पलटना शुरू किया, तो इस गिरोह की जड़ें दिल्ली, पंजाब और मध्य प्रदेश तक फैली मिलीं। पुलिस टीम ने जाल बिछाकर गिरोह के मुख्य मोहरे मोहित कुमार (पुत्र राजेन्द्र, निवासी नंगली पुना, दिल्ली) को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा, इस सिंडिकेट के दो और बड़े खिलाड़ियों—हरीश जैन (निवासी बठिंडा, पंजाब) और विवेक बंजारा (निवासी ग्वालियर, मध्य प्रदेश)—को प्रोडक्शन वारंट पर तलब किया गया है ताकि इनसे रिमांड पर आमने-सामने पूछताछ की जा सके। गौरतलब है कि इस गिरोह के चार आरोपी पहले ही सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं, जिनसे छह मोबाइल, दो लैपटॉप और 15 एटीएम कार्ड समेत भारी मात्रा में चेकबुक बरामद हुए थे।

बैंक खातों में छिपा था ‘कुबेर का खजाना’, अकेले PNB खाते में 9 करोड़ का खेल!

मुजफ्फरनगर साइबर पुलिस ने जब आरोपियों के बैंक खातों की कुंडली खंगाली, तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए। गिरफ्तार आरोपी मोहित कुमार के सेंट्रल बैंक के खाते पर देश के अलग-अलग राज्यों से साइबर फ्रॉड की आठ शिकायतें मिलीं, जिसमें करीब ₹1.18 करोड़ की ठगी का पैसा आया था। इसके कोटक बैंक खाते पर भी छह शिकायतें दर्ज हैं। सबसे बड़ा चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि मोहित के एक्सिस बैंक (Axis Bank) के खाते में ₹1.5 करोड़ और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के खाते में ₹9 करोड़ से अधिक का संदिग्ध लेनदेन मिला है, जिसकी पुलिस परत-दर-परत जांच कर रही है।

वहीं, प्रोडक्शन वारंट पर लिए गए आरोपी हरीश जैन के इंडसइंड बैंक खाते पर देश भर से सात शिकायतें दर्ज हैं, जिसके जरिए ₹7.26 करोड़ से अधिक की देशव्यापी ठगी की गई थी। तीसरे आरोपी विवेक बंजारा के पीएनबी खाते पर भी चार शिकायतें दर्ज हैं और इस अकेले खाते से ₹6.33 करोड़ से अधिक का फ्रॉड किया गया है। पुलिस अब इन सभी खातों को पूरी तरह खंगालने में जुटी है।

कामयाबी के शिखर पर मुजफ्फरनगर साइबर क्राइम की ये जांबाज टीम:

इतने बड़े और हाईटेक अंतरराज्यीय गिरोह की कमर तोड़ने में मुजफ्फरनगर पुलिस की इस टीम ने दिन-रात एक कर दिया। इस शानदार गुत्थी को सुलझाने में प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह, उप-निरीक्षक गौरव कुमार, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल राहुल कुमार और कांस्टेबल विपिन कुमार की मुख्य भूमिका रही। उच्च अधिकारियों ने इस कामयाबी के लिए पूरी टीम की पीठ थपथपाई है, जबकि पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया की ‘हसीनाओं’ और रातों-रात अमीर बनाने वाली फर्जी वेबसाइटों से दूरी बनाकर रखें।

Picture of Vasu Prajapati

Vasu Prajapati

वासु प्रजापति मूल रूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। इन्हें पत्रकारिता में 8 साल का अनुभव है। इन्होंने समाचार टुडे, अमर उजाला, दैनिक जागरण, टाइम्स नाउ नवभारत और जनवाणी जैसे प्रमुख हिंदी अखबारों और डिजिटल न्यूज़ चैनलों में अपनी सेवाएं दी हैं।
Picture of Vasu Prajapati

Vasu Prajapati

वासु प्रजापति मूल रूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। इन्हें पत्रकारिता में 8 साल का अनुभव है। इन्होंने समाचार टुडे, अमर उजाला, दैनिक जागरण, टाइम्स नाउ नवभारत और जनवाणी जैसे प्रमुख हिंदी अखबारों और डिजिटल न्यूज़ चैनलों में अपनी सेवाएं दी हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, तथाकथित पत्रकार समेत कई लोगों पर केस दर्ज

Vasu Prajapati October 26, 2026

गुड़ खांडसारी एसोसिएशन के मंत्री अंकित गर्ग समेत कई लोगों पर अवैध वसूली और रंगदारी का गंभीर आरोप, पुलिस को दी शिकायत

Vasu Prajapati October 14, 2026

20वें अंतर्राष्ट्रीय कला पर्व में मुजफ्फरनगर के कला आचार्य अमित कुमार ‘राष्ट्रीय युवा कला रत्न’ से सम्मानित

Vasu Prajapati October 6, 2026

न डॉक्टर, न अस्पताल… सड़क पर दौड़ती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT दिलशाद की सूझबूझ से सुरक्षित हुआ जन्म

Vasu Prajapati October 4, 2026

Gold and Silver price

Share Market

Stock Market Today by TradingView

Related Posts

ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, तथाकथित पत्रकार समेत कई लोगों पर केस दर्ज

Vasu Prajapati October 26, 2026

गुड़ खांडसारी एसोसिएशन के मंत्री अंकित गर्ग समेत कई लोगों पर अवैध वसूली और रंगदारी का गंभीर आरोप, पुलिस को दी शिकायत

Vasu Prajapati October 14, 2026

20वें अंतर्राष्ट्रीय कला पर्व में मुजफ्फरनगर के कला आचार्य अमित कुमार ‘राष्ट्रीय युवा कला रत्न’ से सम्मानित

Vasu Prajapati October 6, 2026

न डॉक्टर, न अस्पताल… सड़क पर दौड़ती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT दिलशाद की सूझबूझ से सुरक्षित हुआ जन्म

Vasu Prajapati October 4, 2026

Categories

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertisement With Us

Latest News

ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, तथाकथित पत्रकार समेत कई लोगों पर केस दर्ज

गुड़ खांडसारी एसोसिएशन के मंत्री अंकित गर्ग समेत कई लोगों पर अवैध वसूली और रंगदारी का गंभीर आरोप, पुलिस को दी शिकायत

20वें अंतर्राष्ट्रीय कला पर्व में मुजफ्फरनगर के कला आचार्य अमित कुमार ‘राष्ट्रीय युवा कला रत्न’ से सम्मानित

About Owner

  • Chief Editor : Vasu Prajapati
  • Contact Number : 7900740424
  • contact@ibharatdigital.com
Facebook X-twitter Youtube Instagram

© 2026 ibharatdigital – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail

WhatsApp us