मौर्य, राजभर और निषाद… तीनों पिछड़ों के नाम पर भाजपा के ‘गुलाम’: पचेंडा की PDA पंचायत में गरजे पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के सियासी समर में मुजफ्फरनगर की पुरकाजी विधानसभा एक बार फिर बड़े राजनीतिक अखाड़े के रूप में तब्दील हो गई है। ग्राम पचेंडा स्थित ‘शहीद बच्चन सिंह एवं स्वर्गीय अरुण पहलवान अखाड़ा सेवा समिति (युधिष्ठिर अखाड़ा)’ में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित ‘PDA पंचायत’ में सपा नेताओं ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)…
