Home » मुजफ्फरनगर » होली चाइल्ड पब्लिक कॉलेज के शिक्षकों ने सीखा तनाव मुक्ति का मंत्र, ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ की कार्यशाला में लिया नियमित योग का संकल्प

होली चाइल्ड पब्लिक कॉलेज के शिक्षकों ने सीखा तनाव मुक्ति का मंत्र, ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ की कार्यशाला में लिया नियमित योग का संकल्प

Facebook
X
WhatsApp

मुजफ्फरनगर: जडौदा स्थित होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज के सभागार में आज ‘आर्ट ऑफ लीविंग’ संस्था के तत्वाधान में शिक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रेरणादायक कार्यशाला ‘‘आर्ट ऑफ टीचिंग बाय आर्ट ऑफ लिविंग’’ का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के व्यक्तित्व विकास, मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना और उन्हें तनाव मुक्त रखना था।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और कॉलेज प्रबंधन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से आर्ट ऑफ लिविंग से धीरज बत्रा एवं पूनम शर्मा (मुख्य वक्ता/टीचर), विद्यालय परिवार से प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया, रीटा दहिया, धीरज बालियान, सुरेखा, रजनी शर्मा, रीना चौहान और जितेन्द्र कुमार मौजूद रहे।

 

ध्यान और योग से बढ़ेगी कार्यक्षमता: धीरज बत्रा

कार्यशाला के प्रथम सत्र में आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक धीरज बत्रा और पूनम शर्मा ने सभी शिक्षकों को सूक्ष्म योग एवं ध्यान (मेडिटेशन) की बारीकियों का अभ्यास कराया। शिक्षकों को संबोधित करते हुए धीरज बत्रा ने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान देने वाला व्यक्ति नहीं है, बल्कि वह समाज और राष्ट्र का निर्माता है। नियमित ध्यान करने से शिक्षकों का मानसिक तनाव कम होता है, एकाग्रता बढ़ती है और सकारात्मक सोच का विकास होता है। एक शांत और ऊर्जावान शिक्षक ही विद्यार्थियों का बेहतर मार्गदर्शन कर सकता है।

एक आदर्श शिक्षक के गुण: पूनम शर्मा

पूनम शर्मा ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में एक आदर्श शिक्षक के गुणों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि एक सफल शिक्षक में निम्नलिखित खूबियाँ होनी अनिवार्य हैं।

  • ज्ञान और अनुशासन: विषय की गहरी समझ और अनुशासित जीवन।
  • नैतिक मूल्य: ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशील व्यवहार।
  • प्रेरणादायक व्यक्तित्व: विद्यार्थियों के चरित्र का निर्माण करना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना।

शिक्षकों ने लिया नियमित योग का संकल्प

कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ की टीम का आभार व्यक्त किया। कार्यशाला से प्रेरित होकर प्रधानाचार्य सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ ने अपने दैनिक जीवन में नियमित रूप से योग और ध्यान को अपनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Gold and Silver price

Share Market