Home » मुजफ्फरनगर » कांवड़ मार्ग पर मिलावटखोरों पर नकेल: FSDA की बड़ी कार्रवाई, ढाबों पर QR कोड और रेट लिस्ट अनिवार्य

कांवड़ मार्ग पर मिलावटखोरों पर नकेल: FSDA की बड़ी कार्रवाई, ढाबों पर QR कोड और रेट लिस्ट अनिवार्य

Facebook
X
WhatsApp

मुजफ्फरनगर: सावन के पवित्र महीने में कांवड़ियों और आम जनता की सेहत से खिलवाड़ रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। उच्चाधिकारियों के सख्त आदेश पर आज कांवड़ मार्गों पर मौजूद सभी होटलों, ढाबों और रेहड़ी-पटरी वालों के खिलाफ एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को शुद्ध, स्वच्छ और मिलावट रहित भोजन उपलब्ध कराना है।

QR कोड स्कैन करते ही खुलेगी ढाबे की ‘कुंडली’

पारदर्शिता बढ़ाने और ठगी को रोकने के लिए विभाग ने इस बार कड़े कदम उठाए हैं।

  • दुकानों पर लाइसेंस अनिवार्य: सभी होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपना फूड लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन काउंटर जैसी दिखने वाली जगह पर चस्पा करें।
  • लगी रेट लिस्ट: श्रद्धालुओं से वसूली रोकने के लिए अधिकारियों ने खुद खड़े होकर प्रतिष्ठानों पर रेट लिस्ट लगवाई।
  • Food Safety Connect App: दुकानों पर एक विशेष क्यूआर कोड (QR Code) और टोल फ्री नंबर वाला पोस्टर लगाया जा रहा है। ग्राहक इस क्यूआर कोड को स्कैन करके उस दुकान की पूरी जानकारी ले सकते हैं और सीधे ऐप के जरिए शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।

बासी खाना और खुले मसालों पर पूर्ण प्रतिबंध

अधिकारियों ने दुकानदारों को साफ-सफाई (Sanitation & Hygiene) बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए हैं। इसके तहत कुछ मुख्य गाइडलाइंस जारी की गई हैं।

  • ताजा खाओ, ताजा खिलाओ: एक समय का बना भोजन अगले समय बेचना पूरी तरह प्रतिबंधित है। हर बार नया और ताजा भोजन ही तैयार करना होगा।
  • कटे और सड़े फलों पर रोक: कांवड़ पटरी पर कटे हुए या सड़ चुके फलों की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
  • पैकेट वाले मसालों का इस्तेमाल: खुले और मिलावटी मसालों की जगह सिर्फ बंद पैकेट वाले मसालों और ताजी सब्जियों के इस्तेमाल की हिदायत दी गई है।
  • केमिकल वाले रंगों से तौबा: भोजन में किसी भी तरह के कृत्रिम रंगों (Colors) के इस्तेमाल को पूरी तरह मना किया गया है।

आम जनता को भी किया जागरूक

टीम ने सिर्फ दुकानदारों पर ही कार्रवाई नहीं की, बल्कि मार्ग से गुजर रहे श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को भी जागरूक किया। लोगों से अपील की गई कि वे अत्यधिक रंग वाले खाद्य पदार्थों और खुले में रखे कटे हुए फलों को खाने से परहेज करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Gold and Silver price

Share Market