गौरवमयी उपलब्धि: वरिष्ठ पत्रकार प्रवेश मलिक की सुपुत्री वसुंधरा ने योग में जीता स्वर्ण, मुजफ्फरनगर का नाम किया रोशन
मुजफ्फरनगर: जनपद के पत्रकारिता जगत और खेल प्रेमियों के लिए एक अत्यंत हर्ष का विषय सामने आया है। अपनी कलम से समाज को दिशा देने वाले जिले के वरिष्ठ पत्रकार प्रवेश मलिक की होनहार सुपुत्री वसुंधरा मलिक ने खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। मथुरा में आयोजित संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में…
