Home » मुजफ्फरनगर » गौरवमयी उपलब्धि: वरिष्ठ पत्रकार प्रवेश मलिक की सुपुत्री वसुंधरा ने योग में जीता स्वर्ण, मुजफ्फरनगर का नाम किया रोशन

गौरवमयी उपलब्धि: वरिष्ठ पत्रकार प्रवेश मलिक की सुपुत्री वसुंधरा ने योग में जीता स्वर्ण, मुजफ्फरनगर का नाम किया रोशन

Facebook
X
WhatsApp

मुजफ्फरनगर: जनपद के पत्रकारिता जगत और खेल प्रेमियों के लिए एक अत्यंत हर्ष का विषय सामने आया है। अपनी कलम से समाज को दिशा देने वाले जिले के वरिष्ठ पत्रकार प्रवेश मलिक की होनहार सुपुत्री वसुंधरा मलिक ने खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। मथुरा में आयोजित संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में वसुंधरा मलिक ने स्वर्ण पदक जीतकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे मुजफ्फरनगर जनपद को गौरवान्वित किया है।

मथुरा में बिखेरा प्रतिभा का जलवा:

मथुरा के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एमआरएन में 5 से 7 मई 2026 तक आयोजित ’55वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन की संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता’ (आगरा रीजन) में क्षेत्र के सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मुजफ्फरनगर (शिफ्ट-1) की 10वीं की छात्रा वसुंधरा मलिक ने ‘आर्टिस्टिक योगासन’ (अंडर-19) में अपनी एकाग्रता और कौशल का ऐसा प्रदर्शन किया कि हर कोई दंग रह गया।

गोल्ड मेडल के साथ ‘नेशनल’ का सफर शुरू:

वसुंधरा ने अपनी श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत की बदौलत अब उन्होंने आगामी नेशनल लेवल प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। एक वरिष्ठ पत्रकार के मार्गदर्शन और बेटी के कड़े अनुशासन का ही परिणाम है कि आज वसुंधरा राष्ट्रीय स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करने को तैयार हैं।

सम्मान और बधाई का दौर:

वरिष्ठ पत्रकार प्रवेश मलिक की सुपुत्री की इस सफलता पर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और पत्रकारिता जगत के वरिष्ठ साथियों ने खुशी जाहिर की है। सभी ने वसुंधरा को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह सफलता जनपद की अन्य बेटियों के लिए एक मिसाल है।

“बेटी वसुंधरा की यह जीत उसकी वर्षों की तपस्या और खेल के प्रति उसके समर्पण की जीत है। अब लक्ष्य नेशनल में गोल्ड जीतकर जिले का मान बढ़ाना है।”–प्रवेश मालिक, जिला प्रभारी, AINS न्यूज एजेंसी (वरिष्ठ पत्रकार)

“I भारत डिजिटल न्यूज चैनल की ओर से भी होनहार बिटिया वसुंधरा मलिक और वरिष्ठ पत्रकार प्रवेश मलिक जी को इस स्वर्णिम सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Gold and Silver price

Share Market